सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, राजमहल में ओपन चैलेंज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित।
26 भैया-बहनों ने लिया भाग, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत।

राजमहल साहिबगंज। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, राजमहल के प्रांगण में गुरुवार को ओपन चैलेंज शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की अध्यक्षता कमलेश प्रसाद कुशवाहा ‘विक्रम’ ने की, जबकि इसका शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य मिथिलेश कुमार सिंह ने किया।
इस प्रतियोगिता में विद्यालय के कुल 26 भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने अपनी बौद्धिक क्षमता, एकाग्रता एवं रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंत में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मिथिलेश कुमार सिंह सहित सभी दीदी-आचार्य एवं भैया-बहन उपस्थित थे। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, एकाग्रता और खेल भावना को प्रोत्साहित करना था।



