JPSC-JSSC परीक्षा में धांधली के आरोपों के खिलाफ JLKM का बड़ा आंदोलन, 4 अगस्त को साहिबगंज जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन।
जयराम महतो के निर्देश पर तीनपहाड़ में हुई आम बैठक, धरना-प्रदर्शन की सफलता को लेकर कार्यकर्ताओं ने बनाई रणनीति।

तीनपहाड़ साहिबगंज। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो के निर्देशानुसार एवं पत्रांक संख्या JLKM/CP/101/26 के संज्ञान में मंगलवार, 4 अगस्त 2026 को साहिबगंज जिला मुख्यालय में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर तीनपहाड़ स्थित श्रम कल्याण भवन, बाबूपुर, साहिबगंज के मीटिंग हॉल में एक महत्वपूर्ण आम बैठक आयोजित की गई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य JPSC एवं JSSC की परीक्षाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं के विरोध में सरकार के खिलाफ आयोजित होने वाले धरना-प्रदर्शन को सफल बनाना तथा पार्टी के केंद्र, जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आंदोलन की तैयारियों के लिए एकजुट करना था।

बैठक की अध्यक्षता JLKM के जिला अध्यक्ष अर्जुन कुमार महतो ने की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से धरना-प्रदर्शन को प्रभावी एवं सफल बनाने के लिए संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता और पारदर्शिता युवाओं के भविष्य से जुड़ा गंभीर विषय है। ऐसे में परीक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाना जरूरी है।
बैठक में आगामी 4 अगस्त को साहिबगंज जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले धरना-प्रदर्शन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने तथा संगठन के विभिन्न स्तरों पर आंदोलन की जानकारी पहुंचाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश महतो, जिला उपाध्यक्ष विपिन कुमार ‘पंकज’, प्रीतम कुमार ‘पीयूष’, बरहेट विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी थॉमस सोरेन, राजमहल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मोतीलाल सरकार, जिला महासचिव नारायण महतो, शिव शंकर महतो, जिला कोषाध्यक्ष विशु कर्मकार, जिला सचिव रविन्द्र महतो, एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पहाड़िया, प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश कुमार महतो, रितिक यादव, मो. जियाउल हक, सुनील कुमार मिश्रा, ज्ञानदेव मंडल सहित पार्टी के विभिन्न प्रभारी, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



