Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

सकरीगली में प्रबंधन व यूनियन के बीच समझौता, मजदूरों की हड़ताल समाप्त।

न्यूनतम मजदूरी ₹4100 तय, लोडिंग सुविधा सुधारने व स्वास्थ्य बीमा व्यवस्था पर सहमति।

साहिबगंज। सकरीगली रेलवे स्टेशन के सामने स्थित विद्यार्थी स्टोन कार्यालय में आज प्रबंधन पक्ष एवं यूनियन पक्ष के बीच महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जिला अध्यक्ष प्रीतम कुमार पीयूष एवं केंद्र महामंत्री राजकुमार यादव की उपस्थिति में सम्पन्न हुई, जिसमें मजदूरों के हितों की रक्षा को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान दोनों पक्षों के बीच कई अहम मुद्दों पर सहमति बनी, जिसके बाद मजदूरों ने अपनी हड़ताल वापस लेने की घोषणा कर दी।

मजदूरों के लिए न्यूनतम मजदूरी ₹4100 निर्धारित की गई।कार्यस्थल पर लोडिंग की सुविधा को बेहतर बनाने हेतु मिट्टी का समतलीकरण लेवलिंग किया जाएगा।प्रत्येक वर्ष ₹200 प्रति वेगन की वृद्धि सुनिश्चित की जाएगी।मजदूरों के लिए पेयजल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।बीमा इंश्योरेंस से संबंधित कार्यों में भी प्रबंधन सक्रिय भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर इमाम विश्वास, फूल कुमारी देवी, मिथुन कुमार यादव, मुन्ना कुमार यादव, विजय यादव, शिव जतन मंडल, गोपाल उरांव, रतन मंडल, मुन्ना यादव, दिलीप चौधरी, अनिल मंडल, राकेश महतो, मिथुन यादव, भोला यादव, संजय रजक, जितेन रजक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!