ईस्टर्न झारखंड चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, साहिबगंज की दूसरी कार्यकारिणी बैठक संपन्न।
शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी तेज, नए सदस्यों का हुआ समावेश।

साहिबगंज,। ईस्टर्न झारखंड चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, साहिबगंज की दूसरी कार्यकारिणी बैठक बुधवार को चैंबर अध्यक्ष राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक कार्यकारिणी सदस्य अंकित कुमार तमाखुवाला के प्रतिष्ठान में संपन्न हुई। बैठक का संचालन चैंबर सचिव मोहित बेगराजका ने किया।
बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों एवं व्यापारिक हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान आगामी शपथ ग्रहण समारोह को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि चैंबर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु मोहम्मद आफताब आलम को समारोह का संयोजक नियुक्त किया गया।
शपथ ग्रहण समारोह में फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के पदाधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। साथ ही संथाल परगना प्रमंडल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल भी समारोह में शामिल होंगे।नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ FJCCI के सचिव रोहित अग्रवाल दिलाएंगे।

बैठक के दौरान संगठन विस्तार पर भी चर्चा हुई तथा कई नए सदस्यों को चैंबर से जोड़ा गया। नए सदस्यों में शामिल हैं, होटल हिल व्यू, सुरेश प्रसाद शाह, राजीव ओम ज्वैलर्स, नरेंद्र राज मित्तल, आइडियल इंस्टीट्यूट, मोहम्मद सज्जाद जफर, चैंबर पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की बात कही।
बैठक में चैंबर के कई प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें , अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष संजय भुवानिया, सचिव मोहित बेगराजका, सह-सचिव पिंटू शाह, कोषाध्यक्ष विवेक कुमार, कार्यकारिणी सदस्य अंकित तंबाकूवाला, रवि पोद्दार, विकास कौशिक एवं नवल किशोर मंडल शामिल रहे।
बैठक के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने आगामी शपथ ग्रहण समारोह को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग एवं सक्रिय भागीदारी का आश्वासन दिया। चैंबर पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन व्यापारियों के हितों की रक्षा एवं क्षेत्र के व्यापारिक विकास के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
