Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ता पाकुड़ : आयुष विभाग ने योग प्रशिक्षण से जगाई स्वास्थ्य चेतना।

जिले के 16 केंद्रों पर आयोजित विशेष कार्यक्रम, योग और आयुष पद्धति अपनाने का दिया संदेश।

पाकुड़। “स्वस्थ शरीर ही सफल जीवन की आधारशिला है”  इसी उद्देश्य को लेकर आयुष विभाग, पाकुड़ द्वारा जिलेभर में योग एवं आयुष चिकित्सा पद्धति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आयुर्विद्या कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, बेहतर जीवनशैली को प्रोत्साहित करना तथा प्राकृतिक उपचार पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

शुक्रवार को जिले के पाकुड़, पाकुड़िया, हिरणपुर, महेशपुर, लिट्टीपाड़ा, अमड़ापाड़ा सहित कुल 16 विभिन्न स्थानों पर योग प्रशिक्षकों द्वारा आम नागरिकों को योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ और ऊर्जावान बना रहता है। साथ ही प्राणायाम एवं ध्यान मानसिक तनाव को कम कर मन को शांत एवं सकारात्मक बनाए रखने में सहायक होते हैं।

आयुष विभाग के पदाधिकारियों ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग अत्यंत आवश्यक हो गया है। नियमित योग करने से रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, मानसिक संतुलन बेहतर होता है तथा कई बीमारियों से बचाव संभव है।

विभाग की ओर से लोगों से अपील की गई कि वे प्रतिदिन योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। आयुष विभाग द्वारा आगे भी जिलेभर में इस प्रकार के जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग योग एवं आयुष चिकित्सा पद्धति से जुड़ सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!