Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

साहिबगंज में एचपीवी टीकाकरण को लेकर जागरूकता अभियान आयोजित।

किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु दी गई महत्वपूर्ण जानकारी, भ्रांतियों को किया गया दूर।

साहिबगंज। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य पदाधिकारी, साहिबगंज डॉ. किरण माला के नेतृत्व में मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तालझारी अंतर्गत District CMSOE (+2 BD High School), सकरीगली में एचपीवी (HPV) टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरियों के बीच एचपीवी वैक्सीन के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा टीकाकरण से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना था।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं एवं विद्यार्थियों के साथ संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एचपीवी संक्रमण, सर्वाइकल कैंसर के खतरे एवं उससे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। छात्राओं को बताया गया कि एचपीवी वैक्सीन किशोरियों को भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है तथा यह पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी टीका है।

संवेदीकरण कार्यक्रम के अंतर्गत FAQ (Frequently Asked Questions) राउंड भी आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का सरल एवं वैज्ञानिक तरीके से उत्तर दिया गया। इस दौरान वैक्सीन की सुरक्षा, संभावित लाभ, टीकाकरण की प्रक्रिया, आवश्यक सावधानियों एवं इससे जुड़ी सामान्य भ्रांतियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्राओं को यह भी बताया कि टीकाकरण के माध्यम से कई गंभीर बीमारियों की रोकथाम संभव है और यह भविष्य की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक कदम है।

कार्यक्रम में छात्राओं को जानकारी दी गई कि वर्तमान चरण में वैसे किशोरियों को एचपीवी टीका दिया जाएगा जिनकी आयु 14 वर्ष पूर्ण हो चुकी है तथा 15 वर्ष से कम है। साथ ही छात्राओं एवं शिक्षकों से अपील की गई कि वे टीकाकरण कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग करें तथा अपने परिवार एवं समुदाय में भी एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूकता फैलाएं।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम, विद्यालय के शिक्षकगण, संबंधित कर्मी एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के माध्यम से किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव हेतु प्रेरित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!