JSI फाउंडेशन के तकनीकी सहयोग से राजमहल में एएनएम का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित।
डाटा प्रबंधन एवं डाटा गुणवत्ता सुधार पर दिया गया विशेष प्रशिक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाने पर जोर।

राजमहल साहिबगंज। राजमहल JSI फाउंडेशन के तकनीकी सहयोग से सोमवार को राजमहल प्रखंड के सभी एएनएम के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में डाटा प्रबंधन, डाटा गुणवत्ता सुधार एवं स्वास्थ्य सेवाओं में डाटा की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित एएनएम को बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं एवं सेवाओं के सफल संचालन के लिए सही, सटीक एवं गुणवत्तापूर्ण डाटा अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में डाटा संकलन, रिपोर्टिंग, रिकॉर्ड संधारण तथा समय पर डाटा अपलोड करने की प्रक्रिया पर विशेष रूप से जोर दिया गया।

इस अवसर पर राजमहल अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. उदय टुडू ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण डाटा स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि सही डाटा के माध्यम से योजनाओं की प्रगति का सही आकलन किया जा सकता है तथा जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा सकती है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक सह लेखा प्रबंधक अमित कुमार, प्रखंड डाटा प्रबंधक नितिन मुर्मू सहित राजमहल प्रखंड के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की एएनएम उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों द्वारा अपने अनुभव साझा किए गए तथा भविष्य में डाटा गुणवत्ता को और बेहतर बनाने का संकल्प लिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
