Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

राजमहल अनुमंडल अस्पताल में HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, बच्चियों को दिया गया सुरक्षा कवच।

डॉ. उदय टुडू के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित, टीकाकरण के साथ प्रमाण पत्र भी वितरित।

राजमहल साहिबगंज। राजमहल अनुमंडल अस्पताल में HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. उदय टुडू के देखरेख में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित एक बच्ची को HPV टीका लगाकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई। साथ ही उसे प्रमाण पत्र प्रदान कर जागरूकता का संदेश भी दिया गया। यह पहल सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के कई पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक सह लेखा प्रबंधक अमित कुमार, प्रखंड डाटा प्रबंधक नितिन मुर्मू, वरीय यक्ष्मा पर्यवेक्षक संजय यादव, कोल्ड चेन हैंडलर रविंद्र तुरी, एएनएम प्रियंका साहा तथा सहिया अर्चना मंडल की सक्रिय उपस्थिति रही।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि HPV टीकाकरण अभियान का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित करना है। इसके लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता और टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लाभार्थी इसका फायदा उठा सकें।

यह अभियान क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे आने वाले समय में महिलाओं के स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!