भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन।
कार्यकर्ताओं को एकात्म मानववाद, अंत्योदय और राष्ट्रवाद की विचारधारा से किया गया प्रशिक्षित, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर।

राजमहल साहिबगंज भारतीय जनता पार्टी की नगर इकाई द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत शहर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के सभागार में एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष दीपक चंद्रवंशी ने की।
इस अवसर पर जिले की प्रशिक्षण टोली के प्रमुख सदस्य, जिनमें पूर्व जिला अध्यक्ष रणधीर सिंह, उज्जवल मंडल, सुनील प्रमाणिक एवं राजेश मंडल शामिल थे, ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की मूल विचारधारा से अवगत कराया। प्रशिक्षण सत्र में एकात्म मानववाद, अंत्योदय और राष्ट्रवाद जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रशिक्षकों ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सभी मंडलों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाशिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर वैचारिक रूप से सशक्त बनाना और संगठन को और अधिक मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति निर्माण से ही संगठन निर्माण संभव है, इसलिए कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, इतिहास, कार्य पद्धति एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान फकीर चंद्र मंडल, मंजू सिंह, अजय चौधरी, निर्भय सिंह, उमाकांत मंडल, माधवी लता मंडल, अनीता बशाक, विष्णु विश्वास, राहुल चौधरी, सिंटू घोष, शेखर बर्मन, सूरज घोष, अरविंद मिश्रा, जयंत सरकार, चंदा देवी, राजकुमार मंडल, कैलाश पासवान, गोपू श्रीवास्तव, आशिक मंडल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया तथा संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।




