Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

नव नियुक्त उप समाहर्ताओं का भव्य स्वागत, उत्कृष्ट प्रशिक्षण पर उपायुक्त का विशेष जोर।

जनहित सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने का दिया संदेश, प्रशासनिक सेवा की मजबूत नींव पर बल।

पाकुड़।जिले में आज नव नियुक्त एवं पदस्थापित उप समाहर्ताओं के स्वागत के अवसर पर एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी नव पदस्थापित अधिकारियों का हार्दिक स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल प्रशासनिक भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर उपायुक्त के साथ अपर समाहर्ता एवं विशेष कार्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उन्हें डायरी और कलम प्रदान कर उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं।

उपायुक्त ने प्रशिक्षण हेतु आए कुल 9 उप समाहर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिला प्रशिक्षण प्रशासनिक सेवा के लिए एक महत्वपूर्ण आधारशिला है। यह वह चरण है, जहां से एक अधिकारी के कार्यशैली और दृष्टिकोण का विकास होता है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रशिक्षण अवधि का अधिकतम लाभ उठाएं, प्रत्येक कार्य को गंभीरता एवं समर्पण के साथ सीखें तथा जनहित को सर्वोपरि रखते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।

उपायुक्त ने कहा कि जिला स्तर पर विभिन्न विभागों के कार्यों की गहन समझ विकसित करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि भविष्य में वे कुशलतापूर्वक प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन कर सकें।

इसके साथ ही उन्होंने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करने, आपसी समन्वय बनाए रखने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सदैव तत्पर रहने की सलाह दी।कार्यक्रम का माहौल उत्साह और प्रेरणा से भरा रहा, जहां नव नियुक्त उप समाहर्ताओं ने प्रशासनिक सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!