Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

राजमहल में मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 की तैयारी तेज।

हाटपाड़ा मतदान केंद्र पर हाउस टू हाउस सत्यापन कार्य की जांच, प्रगति में तेजी लाने के निर्देश।

राजमहल साहिबगंज।राजमहल प्रखंड अंतर्गत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में मतदान केंद्र संख्या-209 हाटपाड़ा में किए जा रहे पूर्व तैयारी कार्यों की जांच राजमहल निर्वाचन के नोडल पदाधिकारी गगन बापू द्वारा की गई।

जांच के दौरान बि० एल० ओ० (BLO) उषा देवी द्वारा किए गए हाउस नंबरिंग एवं फैमिली हेड मार्किंग कार्य का गहन अवलोकन किया गया। साथ ही प्रत्येक घर पर भारत निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा उपलब्ध कराए गए स्टीकर के चिपकाने की प्रक्रिया की भी समीक्षा की गई।

नोडल पदाधिकारी ने घर-घर जाकर किए जा रहे सर्वे कार्य के दौरान BLO रजिस्टर का निरीक्षण किया तथा स्टीकर लगाने की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कार्य में और तेजी लाने तथा सभी प्रविष्टियों को शुद्ध एवं सटीक रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए।

गगन बापू ने निर्देश दिया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और सटीकता के साथ किया जाए, ताकि मतदाता सूची त्रुटिरहित तैयार हो सके।इस दौरान कंप्यूटर ऑपरेटर विजय कुमार भी मौके पर उपस्थित रहे और कार्यों में सहयोग करते नजर आए।राजमहल प्रखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है और जमीनी स्तर पर तैयारियों की नियमित निगरानी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!