Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

मानव तस्करी पर RPF की सतर्कता: बरहरवा स्टेशन से तीन नाबालिगों को सुरक्षित बचाया गया।

घर से भागकर दिल्ली जाने की फिराक में थे बच्चे, RPF ने समय रहते किया रेस्क्यू, बाल संरक्षण मंच को सौंपा गया।

बरहरवा साहिबगंज। मानव तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत RPF बरहरवा की सतर्कता से तीन नाबालिग बच्चों को संभावित खतरे से बचा लिया गया। यह कार्रवाई बुधवार को रात लगभग 20:20 बजे बरहरवा रेलवे स्टेशन पर की गई।

सहायक उपनिरीक्षक सुरेश पासवान एवं कांस्टेबल अनिल कुमार साह, इंस्पेक्टर संजीव कुमार के पर्यवेक्षण में स्टेशन पर चेकिंग गश्त कर रहे थे। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 02 के फुट ओवर ब्रिज के पास एक लड़का एवं दो लड़कियां संदिग्ध अवस्था में खड़े पाए गए।

प्रारंभिक पूछताछ में तीनों बच्चे स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। बाद में विस्तृत पूछताछ में उन्होंने अपनी उम्र क्रमशः 14, 16 और 17 वर्ष बताई तथा सभी ने थाना सुंदर पहाड़, जिला गोड्डा झारखंड का निवासी होना स्वीकार किया।

बच्चों ने बताया कि पारिवारिक विवाद झगड़ा के कारण वे बिना अभिभावकों को सूचना दिए घर से भाग आए थे। उनका इरादा गाजियाबाद दिल्ली जाकर मजदूरी एवं घरेलू कार्य करने का था। उनके पास बरहरवा से गाजियाबाद तक के वैध टिकट (क्रमांक UVA-80998011, UVA-80998012 एवं UVA-80998013) भी पाए गए।

बच्चों की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर उन्हें तत्काल RPF पोस्ट बरहरवा लाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बाल संरक्षण मंच, राजमहल साहिबगंज को सूचित किया गया।

कुछ समय बाद बाल संरक्षण मंच की प्रतिनिधि अंशु मालाकर पोस्ट पर पहुंचीं। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत तीनों नाबालिगों को उनके सुपुर्द कर दिया गया, ताकि आगे की कानूनी एवं संरक्षण संबंधी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

RPF बरहरवा की सजगता एवं तत्परता से एक संभावित मानव तस्करी की घटना को समय रहते रोका गया। यह कार्रवाई न केवल बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण साबित हुई, बल्कि समाज में जागरूकता और सतर्कता की आवश्यकता को भी उजागर करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!