Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

जिले में गैस आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू, ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाने की अपील।

उपायुक्त मनीष कुमार ने की समीक्षा, अवैध हस्तक्षेप करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी।

पाकुड़ जिले में गैस आपूर्ति व्यवस्था को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार द्वारा व्यापक समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों ने जानकारी दी कि वर्तमान में जिले में गैस की आपूर्ति पूरी तरह निर्बाध और सुचारू रूप से संचालित हो रही है। कहीं से भी गैस की कमी या वितरण में किसी प्रकार की बाधा की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

उपायुक्त ने आम उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि गैस वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी एवं सुविधाजनक बनाने के लिए ऑनलाइन माध्यम का अधिकाधिक उपयोग करें। उन्होंने विशेष रूप से गैस बुकिंग एवं डिलीवरी के दौरान निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि उपभोक्ता गैस सिलेंडर प्राप्त करते समय डिलीवरी एक्सेप्टेंस कोड (DAC) के माध्यम से ही डिलीवरी सुनिश्चित करें, जिससे वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे और किसी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना समाप्त हो।

उपायुक्त मनीष कुमार ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि गैस वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार का अवैध हस्तक्षेप या बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति कानून को अपने हाथ में लेकर वितरण कार्य में अवरोध उत्पन्न करता है या जबरन हस्तक्षेप करता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गैस आपूर्ति व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें, ताकि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि प्रत्येक उपभोक्ता तक समय पर, सुरक्षित एवं पारदर्शी तरीके से गैस की आपूर्ति सुनिश्चित हो तथा पूरी व्यवस्था व्यवस्थित और जवाबदेह बनी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!