Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

उपायुक्त हेमंत सती ने जनता दरबार में सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित समाधान का दिया भरोसा।

साप्ताहिक जनता दरबार में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की शिकायतें सुनी गईं, संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश।

साहिबगंज जिले के उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी हेमंत सती द्वारा आज अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को लेकर पहुंचे।

जनता दरबार के दौरान उपायुक्त ने एक-एक कर सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि प्राप्त सभी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराते हुए यथाशीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कई आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने मौके पर ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सभी आवेदनों की भौतिक जांच कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसकी प्रतिपुष्टि (फीडबैक) उपायुक्त कार्यालय को समय पर उपलब्ध कराएं, ताकि शिकायतों के निष्पादन की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके।

उपायुक्त हेमंत सती ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ज्ञात हो कि उपायुक्त कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह मंगलवार एवं शुक्रवार को नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जाता है, जिसमें आमजन अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!