Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

मंडल कारा में देर रात औचक छापेमारी, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद — कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं।

पाकुड़। उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देशानुसार रविवार देर रात मंडल कारा में विशेष औचक छापेमारी अभियान चलाया गया। यह अभियान अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पाकुड़ डीएन आजाद के नेतृत्व में विभिन्न थानों की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा संचालित किया गया।

छापेमारी के दौरान कारा अधीक्षक की उपस्थिति में अधिकारियों एवं पुलिस बल ने जेल परिसर के सभी महत्वपूर्ण स्थलों का गहन निरीक्षण किया। इसमें पुरुष एवं महिला कैदी सेल, कैदी अस्पताल, रसोईघर (किचन) सहित अन्य वार्डों को बारीकी से खंगाला गया।

तलाशी अभियान के दौरान किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक, प्रतिबंधित या संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई। इससे यह स्पष्ट हुआ कि मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ एवं पूरी तरह नियंत्रित है।

निरीक्षण के पश्चात अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी ने बताया कि आगामी पर्व-त्योहारों को ध्यान में रखते हुए विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा मानकों की समीक्षा के उद्देश्य से यह औचक निरीक्षण किया गया था। उन्होंने कहा कि सभी वार्ड नियमों के अनुरूप पाए गए और कहीं भी कोई अवैध गतिविधि नहीं मिली।

इस दौरान अधिकारियों ने कैदियों से सीधा संवाद भी स्थापित किया। कैदियों द्वारा किसी प्रकार की शिकायत नहीं की गई, जिससे व्यवस्थाओं के प्रति संतोष का संकेत मिलता है।

जेल परिसर की साफ-सफाई, अस्पताल की व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं भी संतोषजनक एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गईं।

मंडल कारा में की गई इस औचक छापेमारी से यह स्पष्ट हुआ कि प्रशासन सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सजग है और आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान भी शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!