Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

पाकुड़ की बालिका अंडर-23 क्रिकेट टीम देवघर के लिए रवाना, पहली बार राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में भागीदारी।

खिलाड़ियों में उत्साह चरम पर, अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं—23 मार्च से गिरिडीह के खिलाफ पहला मुकाबला।

पाकुड़ जिले के लिए गर्व का क्षण है कि यहां की बालिका अंडर-23 क्रिकेट टीम पहली बार राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए देवघर रवाना हुई है। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीम को आवश्यक खेल सामग्री प्रदान कर हर्षोल्लास के साथ विदाई दी गई।

टीम को जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार, जिला क्रिकेट संघ के सचिव प्रणय तिवारी तथा टीम के प्रशिक्षक रानू सिंह ने संयुक्त रूप से रवाना किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर खिलाड़ियों में विशेष उत्साह, आत्मविश्वास और जोश देखने को मिला।

इस मौके पर उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक सह अध्यक्ष जिला पाकुड़ क्रिकेट संघ निधि द्विवेदी, जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अधिकारियों ने कहा कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मंच है, साथ ही जिले का नाम राज्य स्तर पर गौरवान्वित करने का भी महत्वपूर्ण अवसर है।

सृष्टि हांसदा (कप्तान), सुस्मिता मरांडी (उप-कप्तान), बेरोनिका हांसदा, रेवेका मुर्मू, नेहा किस्कू, अनुष्का कुमारी, पूनम मरांडी, सुशीला मरांडी, सीमा किस्कू, अनीता हेम्ब्रम, मनीषा मरांडी, कमोली हेम्ब्रम, खुशी साहा, मीना मुर्मू, सलोनी मरांडी एवं तलाकुरी टुडू।

23 मार्च: गिरिडीह के साथ पहला मुकाबला, 24 मार्च: मेजबान देवघर के साथ दूसरा मैच, 25 मार्च: कोडरमा के साथ अंतिम लीग मैच।

जिला प्रशासन एवं पाकुड़ क्रिकेट संघ ने विश्वास जताया है कि टीम अनुशासन, टीम भावना और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के दम पर प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेगी और जिले का नाम रोशन करेगी।यह भागीदारी न केवल खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा अवसर है, बल्कि जिले में महिला क्रिकेट को नई दिशा और प्रेरणा देने वाला कदम भी साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!