Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

सिविल सर्जन की अनोखी पहल को विधायक एमटी राजा ने सराहा, सहिया को मिली “कार्य योजना चादर” की नई जिम्मेदारी।

उधवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चादर का लोकार्पण, ग्रामीणों तक स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी पहुंचाने की अभिनव पहल।

राजमहल साहिबगंज। जिले में स्वास्थ्य विभाग की एक अभिनव पहल सामने आई है, जिसकी सराहना स्वयं राजमहल विधायक मो ताजुद्दीन ने की। रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उधवा परिसर में विधायक एमटी राजा एवं सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने संयुक्त रूप से “सहिया कार्य योजना चादर” का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने बताया कि यह विशेष चादर सहिया कार्यकर्ताओं के लिए तैयार की गई है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में किए जाने वाले सभी स्वास्थ्य कार्यों का विस्तृत विवरण दर्शाया गया है।यह चादर एक प्रकार से स्वास्थ्य विभाग की महत्वाकांक्षी जनहित योजना का हिस्सा है, जिसके माध्यम से सहिया कार्यकर्ता अपने दायित्वों को और बेहतर तरीके से निभा सकेंगी।

इस पहल के जरिए अब ग्रामीणों को सहिया के कार्य, उनकी जिम्मेदारियों एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। इससे स्वास्थ्य सेवाओं की पारदर्शिता बढ़ेगी और लोगों में जागरूकता भी आएगी।

कार्यक्रम में विधायक एमटी राजा ने सिविल सर्जन की इस पहल की खुलकर प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्य स्तर पर इस तरह की पहल साहिबगंज से शुरू होना गर्व की बात है। इससे न सिर्फ स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा, बल्कि ग्रामीणों को भी सीधा लाभ मिलेगा।”

इस मौके पर अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. उदय टुडू एवं उधवा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गुफरान आलम सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

साहिबगंज में स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए “कार्य योजना चादर” जैसी पहल एक मील का पत्थर साबित हो सकती है। इससे सहिया कार्यकर्ताओं की भूमिका और सशक्त होगी तथा ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!