Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

खाद्यान्न वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु आपूर्ति विभाग की अहम बैठक आयोजित।

पाकुड़ जिले में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आपूर्ति विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें नवनियुक्त प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं नव प्रतिनियुक्त प्रभारी सहायक गोदाम प्रबंधकों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अंतर्गत चल रही खाद्यान्न वितरण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि लाभुकों को समय पर और निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

उन्होंने वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने, किसी भी प्रकार की अनियमितता पर सख्त कार्रवाई करने तथा शिकायतों के त्वरित समाधान पर विशेष बल दिया। साथ ही, अन्य आवश्यक सामग्रियों के वितरण को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।

अभिषेक कुमार सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निगरानी रखने, गोदामों की स्थिति पर नजर बनाए रखने तथा वितरण प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और विभागीय लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करना सुनिश्चित करें।

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि लाभुकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!