Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, 34 लाभुकों के आवेदन स्वीकृत।

उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में बैठक, जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सहायता देने पर जोर।

पाकुड़। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से प्राप्त आवेदनों पर विचार-विमर्श करते हुए कुल 34 लाभुकों के आवेदन को स्वीकृति प्रदान की गई।

स्वीकृत लाभुकों में अनुसूचित जनजाति के 30 एवं अनुसूचित जाति के 4 लाभार्थी शामिल हैं, जो विभिन्न गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं। बैठक में अधिकारियों ने लाभुकों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने और योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया।

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग के जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। इसके अंतर्गत लाभुकों को पौष्टिक आहार एवं आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, ताकि वे अपनी बीमारी का समुचित इलाज करा सकें।

योजना के तहत लाभार्थियों को निम्नानुसार आर्थिक सहायता दी जाती है

व्यस्क लाभुक: ₹3,000 से ₹5,000 तक

अव्यस्क लाभुक: ₹1,500 से ₹2,500 तक

कैंसर पीड़ित व्यस्क: ₹25,000 तक

कैंसर पीड़ित अव्यस्क: ₹15,000 तक

योजना का लाभ लेने के लिए लाभुकों को निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य है—राशन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र लाभुकों को योजना का लाभ शीघ्र और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जाए, ताकि जरूरतमंदों को समय पर राहत मिल सके।

इस तरह यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए स्वास्थ्य सहायता का एक महत्वपूर्ण माध्यम साबित हो रही है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को उपचार में सहूलियत मिल रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!