Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

शिक्षा योजनाओं की समीक्षा बैठक: उपायुक्त हेमंत सती ने गुणवत्ता, पारदर्शिता और निगरानी पर दिया जोर।

समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने हेतु अधिकारियों को दिए गए अहम निर्देश।

साहिबगंज। जिले में संचालित शिक्षा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं की गहन समीक्षा की गई तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी और परिणामोन्मुख बनाया जाए। उन्होंने विशेष रूप से आपार एंट्री स्टेटस, शिक्षकों की नियमित उपस्थिति और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर बल दिया।

उपायुक्त ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में शिक्षा में आई रुकावट को ध्यान में रखते हुए बच्चों को पूर्व की पाठ्यवस्तु का दोहराव कराया जाए। इससे उनकी बुनियादी समझ मजबूत होगी और वे आगे की पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।

बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति की राशि के सही और पारदर्शी उपयोग पर भी जोर दिया गया। इसके साथ ही विद्यालयों में निम्नलिखित बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई—मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता मिड-डे मील की गुणवत्ता पाठ्यपुस्तक वितरण गणवेश वितरण छात्रवृत्ति भुगतान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि इन सभी योजनाओं का लाभ छात्रों तक समय पर और पारदर्शिता के साथ पहुँचना चाहिए।

उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण करें और योजनाओं की प्रगति पर नजर रखें। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष, जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा, अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी लक्ष्मण यादव, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी उर्मिला हांसदा सहित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!