Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

उपायुक्त हेमंत सती ने लगाया जनता दरबार, शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याएं सुनीं।

साहिबगंज में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन, विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश।

साहिबगंज जिले के उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी हेमंत सती ने शुक्रवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया। इस अवसर पर जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं और शिकायतें लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे।

जनता दरबार के दौरान उपायुक्त ने एक-एक कर सभी आवेदकों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने उपस्थित लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रशासन आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और प्राप्त सभी शिकायतों की जांच कराकर जल्द से जल्द उनका निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।

इस दौरान भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, आवास, राशन, सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य तथा अन्य विभागों से संबंधित कई आवेदन शिकायत के रूप में प्राप्त हुए। सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनने के बाद उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रत्येक आवेदन की भौतिक जांच कर जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करें, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

उपायुक्त ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसकी विस्तृत प्रतिपुष्टि (रिपोर्ट) उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराएं। इससे शिकायतों के निष्पादन की प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारू रूप से संचालित हो सकेगी तथा लोगों को समय पर न्याय मिल पाएगा।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना न पड़े और उन्हें सीधे प्रशासनिक स्तर पर अपनी बात रखने का अवसर मिले। इसी उद्देश्य से नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक सप्ताह मंगलवार और शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय में नियमित रूप से जनता दरबार आयोजित किया जाता है। इस दौरान जिले के विभिन्न हिस्सों से आए लोग सीधे प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायतें और समस्याएं प्रस्तुत कर सकते हैं, जिन पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!