Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

साहिबगंज में रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न दें : उपायुक्त हेमंत सती

कालाबाजारी, जमाखोरी या वितरण में अनियमितता पर होगी सख्त कार्रवाई, दोषियों पर लगेगा Essential Commodities Act, 1955।

साहिबगंज।जिले में रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच उपायुक्त हेमंत सती ने सभी नागरिकों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि साहिबगंज जिले में रसोई गैस की पर्याप्त आपूर्ति उपलब्ध है और किसी भी प्रकार की कमी नहीं है।

उपायुक्त ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा गैस की कमी को लेकर भ्रामक अफवाहें फैलाने की कोशिश की जा रही है, जिससे आम लोगों में अनावश्यक भ्रम और चिंता की स्थिति पैदा हो सकती है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि ऐसी किसी भी अपुष्ट जानकारी या अफवाह पर ध्यान न दें और केवल अधिकृत गैस एजेंसियों के माध्यम से ही रसोई गैस की बुकिंग करें।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन गैस आपूर्ति की पूरी व्यवस्था पर लगातार निगरानी बनाए हुए है, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि सभी उपभोक्ताओं तक समय पर और सुचारु रूप से गैस की आपूर्ति होती रहे।

उपायुक्त ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कहीं गैस की कालाबाजारी, जमाखोरी या वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता की शिकायत मिलती है, तो उसकी तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्तियों पर Essential Commodities Act, 1955 के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें कहीं गैस वितरण में गड़बड़ी, कालाबाजारी या किसी भी तरह की अनियमितता दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत जिला प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!