Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

गुम हुआ मोबाइल पुलिस ने किया बरामद, राजमहल थाना ने आवेदक को सौंपा।

थाना प्रभारी हसनैन अंसारी के नेतृत्व में तकनीकी जांच से मिली सफलता, मोबाइल पाकर आवेदक ने जताया आभार।

राजमहल साहिबगंज।राजमहल थाना क्षेत्र में गुम हुए एक मोबाइल फोन को पुलिस ने बरामद कर उसके वास्तविक मालिक को सौंप दिया। थाना प्रभारी हसनैन अंसारी के नेतृत्व में पुलिस की तत्परता और तकनीकी जांच के आधार पर यह कार्रवाई सफलतापूर्वक पूरी की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम योगीचक सरकंडा, थाना राजमहल, जिला साहिबगंज निवासी मिथुन कुमार पासवान पिता– लखी पासवान ने अपने मोबाइल फोन के गुम हो जाने की लिखित सूचना राजमहल थाना में दी थी। इस संबंध में राजमहल थाना में सनहा संख्या–17/26 दर्ज किया गया था।

शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। तकनीकी माध्यमों की सहायता से पुलिस ने गुम हुए मोबाइल का पता लगाकर उसे बरामद कर लिया। बरामद मोबाइल Realme 11x IMEI नंबर– 861993060332776 बताया गया है।

पुलिस द्वारा आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बुधवार को बरामद मोबाइल को उसके मालिक मिथुन कुमार पासवान को विधिवत सुपुर्द कर दिया गया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर आवेदक ने राजमहल थाना पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया और पुलिस की तत्परता की सराहना की।

इस अवसर पर राजमहल थाना पुलिस ने आम लोगों से अपील की कि यदि किसी का मोबाइल या अन्य कीमती सामान गुम हो जाए, तो तुरंत नजदीकी थाना में इसकी सूचना दें। समय पर सूचना मिलने से पुलिस को जांच में आसानी होती है और गुम हुए सामान को बरामद करने की संभावना बढ़ जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!