Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

साहिबगंज में उपायुक्त हेमंत सती ने लगाया जनता दरबार, शहरी व ग्रामीण लोगों की समस्याएं सुनीं।

प्राप्त शिकायतों की जांच कर शीघ्र समाधान का आश्वासन, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश।

साहिबगंज।हेमंत सती, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी ने मंगलवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं और शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखीं।

जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों से उपायुक्त ने एक-एक कर मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने उपस्थित लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्राप्त सभी शिकायतों की विधिवत जांच कराकर जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रशासन की प्राथमिकता है कि जनता की शिकायतों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई हो, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

जनता दरबार के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कई आवेदन शिकायत के रूप में प्राप्त हुए। उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्राप्त आवेदनों की भौतिक जांच कर जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें।

इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि सभी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसकी प्रतिपुष्टि (रिपोर्ट) उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराएं, ताकि शिकायतों के निष्पादन की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

गौरतलब है कि आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से उपायुक्त कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह मंगलवार और शुक्रवार को नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। इस दौरान जिले के लोग सीधे प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं और शिकायतें रख सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!