Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

राजमहल मॉडल कॉलेज में विश्व महिला दिवस की पूर्व संध्या पर विचार-विमर्श गोष्ठी आयोजित।

स्त्री और पेड़ दोनों जीवन के आधार, इनका सम्मान और संरक्षण जरूरी” : डॉ. रणजीत कुमार सिंह।

राजमहल साहिबगंज। विश्व महिला दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को राजमहल मॉडल कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में एक विचार-विमर्श गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने की। इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं के अधिकार, समानता और सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए डॉ. रमजान अली ने महिलाओं के संघर्ष, उनकी उपलब्धियों और समाज के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज की शिक्षित और सशक्त महिला ही समाज को नई दिशा देने में सक्षम है। महिलाओं को शिक्षा, सम्मान और समान अवसर मिलने से ही समाज का संतुलित और समग्र विकास संभव हो पाता है।

इसके पश्चात डॉ. अमित कुमार ने विश्व महिला दिवस के इतिहास और इसकी वर्तमान प्रासंगिकता पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि महिला दिवस केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के अधिकार, सम्मान और समान अवसर सुनिश्चित करने के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग से महिलाओं की गरिमा और अधिकारों की रक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की।कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि डॉ. मेरी मुर्मू तथा विशिष्ट अतिथि मुस्कान कनोडिया को पौधा, कलम, किट एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि “स्त्री और पेड़ दोनों ही जीवन के आधार हैं, इसलिए इनका सम्मान और संरक्षण करना हम सभी का कर्तव्य है।” उन्होंने कहा कि महिलाओं के माध्यम से ही सृजन संभव है और एक शिक्षित एवं जागरूक महिला ही सशक्त समाज के निर्माण की आधारशिला बनती है। उन्होंने महिलाओं को स्वनिर्णय लेने वाली, सक्षम, निर्भीक, स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और जीवन में उपलब्ध अवसरों को पहचान कर आगे बढ़ने पर भी बल दिया।

उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने, अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने तथा सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हुए आशीर्वाद दिया।कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. शैलेश मिश्र ने किया। इस अवसर पर राजीव यादव, नरेश मंडल, इंज़मौल हक, मो. आरिफ सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!