Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

ऑपरेशन ‘नार्कोस’ के तहत बड़ी कार्रवाई: जयनगर–हावड़ा एक्सप्रेस से 4.7 किलो संदिग्ध गांजा बरामद।

बरहरवा (साहिबगंज)। रेलवे में नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “ऑपरेशन नार्कोस” के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4.7 किलोग्राम संदिग्ध गांजा (मारिजुआना) बरामद किया है। बरामद मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब 2,35,000 रुपये बताई जा रही है।

यह कार्रवाई आरपीएफ क्राइम इंटेलिजेंस ब्रांच (CIB) मालदा और आरपीएफ पोस्ट बरहरवा की संयुक्त टीम ने ट्रेन संख्या 13032 जयनगर–हावड़ा एक्सप्रेस में चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान की।प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार,  को आरपीएफ क्राइम इंटेलिजेंस ब्रांच मालदा के एएसआई रवि शंकर यादव और हेड कांस्टेबल एस. मिद्या के साथ आरपीएफ पोस्ट बरहरवा के कांस्टेबल अनिल कुमार साह और जितेंद्र प्रसाद यादव ने आरपीएफ पोस्ट प्रभारी संजीव कुमार के नेतृत्व एवं निगरानी में ट्रेनों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए विशेष जांच अभियान चलाया।

जांच अभियान के दौरान टीम तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन से जयनगर–हावड़ा एक्सप्रेस में सवार हुई और ट्रेन के विभिन्न कोचों की सघन तलाशी शुरू की। इसी क्रम में जब ट्रेन धमधमिया रेलवे स्टेशन पार कर रही थी, तब जनरल कोच संख्या NF/105479 में पाकुड़ की ओर वाले शौचालय के पास सीट के नीचे एक सफेद रंग का संदिग्ध हैंडबैग दिखाई दिया, जिस पर “विमल” का मार्क अंकित था।

संदेह होने पर आरपीएफ टीम ने कोच में मौजूद यात्रियों से बैग के मालिक के बारे में पूछताछ की, लेकिन किसी भी यात्री ने उस बैग पर अपना दावा नहीं किया। इसके बाद आरपीएफ कर्मियों और स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में बैग को खोलकर जांच की गई।जांच के दौरान बैग के अंदर भूरे रंग के प्लास्टिक टेप से लिपटे चार पैकेट बरामद हुए। जब इन पैकेटों को खोलकर देखा गया तो उनमें हरी पत्ती जैसी सामग्री मिली, जिससे तेज गंध आ रही थी। प्रथम दृष्टया यह सामग्री मारिजुआना (गांजा) प्रतीत हुई।

इसके बाद संदिग्ध बैग को ट्रेन से उतारकर बरहरवा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या–2 पर लाया गया, जहां इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन से चारों पैकेटों का वजन किया गया और उन्हें P-1, P-2, P-3 और P-4 के रूप में चिह्नित किया गया। पैकेटों का वजन इस प्रकार पाया गया P-1 : 2 किलोग्राम, P-2 : 1.6 किलोग्राम, P-3 : 500 ग्राम, P-4 : 600 ग्राम, कुल 4.7 किलोग्राम संदिग्ध गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2,35,000 रुपये आंकी गई है।

आरपीएफ टीम ने सभी पैकेटों को विधिवत जब्त कर सुरक्षित रूप से पैक, सील और लेबल किया। प्रथम दृष्टया यह मामला नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (NDPS Act), 1985 के तहत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है।इसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जब्त किए गए सभी पैकेट, जब्ती सूची तथा आवश्यक दस्तावेजों के साथ जीआरपीएस बरहरवा को सुपुर्द कर दिए गए हैं। आगे की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!