नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, साहिबगंज में 27 फरवरी से मतगणना।
सभी तैयारियां पूर्ण, निष्पक्ष व पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित : निर्वाची पदाधिकारी गौतम भगत।

साहिबगंज। नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 की मतगणना दिनांक 27 फरवरी 2026 को प्रातः 08:00 बजे से राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, साहिबगंज में प्रारंभ होगी। इस संबंध में निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता गौतम भगत ने समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विस्तृत जानकारी दी।
निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि मतगणना कार्य के सफल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना केंद्र पर सुरक्षा, कार्मिकों की तैनाती तथा तकनीकी व्यवस्थाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई है।
मतगणना हेतु टेबलों की व्यवस्था, साहिबगंज नगर परिषद् – 20 टेबल, राजमहल नगर पंचायत – 10 टेबल, बरहरवा नगर पंचायत – 10 टेबल
कार्मिकों की प्रतिनियुक्ति मतगणना कार्य के सुचारू संचालन के लिए कुल 120 मतगणना सहायक, 52 मतगणना पर्यवेक्षक, 112 अन्य सहायक कर्मी, इनमें सहायक कर्मचारी, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं आईटी सेल के कर्मी शामिल हैं, जो परिणामों के त्वरित एवं सटीक संकलन में सहयोग करेंगे।
साहिबगंज नगर परिषद् की मतगणना 4 राउंड में संपन्न होगी।राजमहल नगर पंचायत एवं बरहरवा नगर पंचायत की मतगणना 2–2 राउंड में पूर्ण की जाएगी।
मतगणना केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगभग 55 दंडाधिकारियों के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पूरी प्रक्रिया विधि-सम्मत एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई जाएगी।इस अवसर पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी छुटेश्वर दास सहित अन्य वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
जिला प्रशासन ने सभी प्रत्याशियों एवं उनके अभिकर्ताओं से मतगणना प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग करने तथा निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को पारदर्शी एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न किया जा सके।




