Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026: साहिबगंज, राजमहल एवं बरहरवा में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न।

समाहरणालय सभागार में निर्वाची पदाधिकारी गौतम कुमार भगत ने दी विस्तृत जानकारी।

साहिबगंज।नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 के तहत  सोमवार संपन्न हुए मतदान को लेकर समाहरणालय सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साहिबगंज नगर परिषद के निर्वाची पदाधिकारी (अध्यक्ष) सह अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत ने मतदान प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की।

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि साहिबगंज नगर परिषद, राजमहल नगर पंचायत एवं बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशासन द्वारा की गई व्यापक एवं सुदृढ़ व्यवस्थाओं के कारण मतदान प्रक्रिया पूरी तरह सुव्यवस्थित रही तथा कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई।

मतदान प्रतिशत (अपराह्न 05:00 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार):साहिबगंज नगर परिषद – 57.58%, राजमहल नगर पंचायत – 67.85%, बरहरवा नगर पंचायत – 73.58%

मतदान सामग्री की प्राप्ति हेतु राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, साहिबगंज में संयुक्त रिसीविंग सेंटर स्थापित किया गया। तीनों नगर निकायों के लिए पृथक-पृथक टेबल की व्यवस्था की गई थी, ताकि सामग्री प्राप्ति की प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।साहिबगंज नगर परिषद हेतु – 8 टेबल, राजमहल नगर पंचायत हेतु – 4 टेबल, बरहरवा नगर पंचायत हेतु – 4 टेबल

मतदान सामग्री को सुरक्षित रखने के लिए निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप बज्रगृह की समुचित व्यवस्था की गई है। साहिबगंज नगर परिषद के लिए – 2 बज्रगृह, राजमहल नगर पंचायत के लिए – 1 बज्रगृह, बरहरवा नगर पंचायत के लिए – 1 बज्रगृह

निर्वाची पदाधिकारी गौतम कुमार भगत ने बताया कि संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संचालित की जा रही है।

उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, सेक्टर पदाधिकारियों, मतदान कर्मियों एवं मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक परंपराओं को सुदृढ़ करने में सभी की सक्रिय सहभागिता अत्यंत सराहनीय रही है

जिला प्रशासन द्वारा मतगणना की तैयारियाँ भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार की जा रही हैं। परिणामों की घोषणा विधिवत एवं पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित की जाएगी।लोकतंत्र के इस महापर्व में साहिबगंज, राजमहल और बरहरवा की जनता ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सिद्ध किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!