Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

राजमहल मॉडल कॉलेज में सड़क सुरक्षा एवं जीवन रक्षा पर विशेष जागरूकता कार्यशाला आयोजित।

NHAI, इंडियन इंफ्राटेक प्रा. लि. और कॉलेज प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थियों को दिया गया यातायात नियमों का व्यवहारिक प्रशिक्षण।

राजमहल (साहिबगंज)।राजमहल मॉडल कॉलेज परिसर में सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा विषय पर एक व्यापक एवं प्रेरक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक बनाना, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उपायों की जानकारी देना तथा सुरक्षित जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना था।

यह कार्यशाला राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI), भारत सरकार, इंडियन इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड एवं राजमहल मॉडल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ महान स्वतंत्रता सेनानी सिदो–कान्हु मुर्मू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात प्राचार्य द्वारा अतिथियों का पारंपरिक अंगवस्त्र एवं पौधा भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।कार्यक्रम के प्रारंभ में NHAI के प्रबंधक अनुराग गुप्ता ने सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि जीवन की रक्षा का संकल्प है। हमें स्वयं सुरक्षित रहना है और दूसरों को भी सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित करना है।”

इसके बाद रोड सेफ्टी ऑडिटर मिलिंद जांबले ने पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से यातायात नियमों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, गति सीमा के पालन, सड़क संकेतों की पहचान तथा दुर्घटनाओं से बचाव के प्रभावी उपायों का सरल एवं रोचक ढंग से विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने प्रस्तुति के दौरान प्रश्नोत्तरी (क्विज) का आयोजन कर विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की, जिसे उपस्थित विद्यार्थियों ने अत्यंत रुचि के साथ सुना और सराहा।

कार्यशाला के अंतर्गत आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सड़क सुरक्षा से संबंधित अनेक जिज्ञासाएँ व्यक्त कीं, जिनका विशेषज्ञों ने संतोषजनक एवं विस्तारपूर्वक समाधान किया।अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने NHAI एवं इंडियन इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की जागरूकता कार्यशालाएँ समय-समय पर आयोजित होती रहनी चाहिए, ताकि युवा वर्ग एवं आम नागरिक यातायात नियमों के प्रति सजग हों और समाज में भी इसके संदेशवाहक बन सकें।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. रमजान अली द्वारा किया गया। इस अवसर पर NHAI एवं इंडियन इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के साइट इंजीनियर आशुतोष श्रीवास्तव, मॉडल कॉलेज के डॉ. अमित कुमार, डॉ. हसनैन, डॉ. जेबा, प्रो. सविता, प्रो. ग्लोरिया, महाविद्यालय के कर्मचारीगण तथा सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के समापन पर सभी ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा सुरक्षित यातायात और हरित वातावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!