राजमहल नगर पंचायत चुनाव: अरविंद कुमार ने किया नामांकन, समर्थकों में दिखा जोश और उत्साह।

राजमहल (साहिबगंज)राजमहल नगर पंचायत चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। सोमवार अरविंद कुमार ने नगर पंचायत चुनाव हेतु अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली।नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। अरविंद कुमार के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक, शुभचिंतक और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए उनके प्रति अपना समर्थन जताया और जीत का भरोसा व्यक्त किया।नामांकन के पश्चात अरविंद कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य नगर क्षेत्र का समग्र विकास करना है। उन्होंने कहा कि वे मूलभूत सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल, सड़क, प्रकाश व्यवस्था तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने नगरवासियों से सहयोग और आशीर्वाद की अपील भी की।नगर पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही राजमहल में चुनावी माहौल और अधिक सक्रिय हो गया है। प्रत्याशियों के मैदान में उतरने के साथ अब क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो चली हैं और आने वाले दिनों में चुनावी गतिविधियों के और गति पकड़ने की संभावना है।




