Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंडलोकल न्यूज़

सतत व समग्र विकास के लिए पर्यावरण जागरूकता अनिवार्य” विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर नवोदय विद्यालय में भव्य कार्यक्रम।

जन्मदिन पर पौधा लगाकर उसका लालन-पालन करने का संदेश; क्विज प्रतियोगिता में 11 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा।

साहिबगंज।विश्व आर्द्रभूमि दिवस के अवसर पर सोमवार को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में वन प्रमंडल के तत्वावधान में एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, आर्द्रभूमि के महत्व तथा सतत विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिल कुमार, उपायुक्त हेमंत सती, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में डीएफओ प्रबल गर्ग तथा विद्यालय के प्राचार्य आनंद कुमार सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत पौधा भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई।मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिल कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि सतत व समग्र विकास के लिए पर्यावरण के प्रति जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। आज के बच्चे कल के युवा और देश के भविष्य हैं। यदि वे अपने पर्यावरण और पारिस्थितिकी के प्रति सजग रहेंगे, तो आने वाली पीढ़ियों को बेहतर वातावरण प्रदान कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड अपनी जल, जंगल और जमीन के लिए जाना जाता है, जो पारिस्थितिकी के महत्वपूर्ण अंग हैं। इनकी रक्षा करना हम सभी का दायित्व है।उपायुक्त हेमंत सती ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि बचपन से ही पर्यावरण संरक्षण के संस्कार डाले जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन के लिए आवश्यक सभी तत्व प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से पर्यावरण से ही प्राप्त होते हैं। आर्द्रभूमि भी पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने बच्चों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और पेड़-पौधों की देखभाल करने का आग्रह किया।डीसी ने विशेष रूप से संदेश दिया कि यदि हर बच्चा अपने जन्मदिन पर एक पौधा लगाने का संकल्प ले और उसका लालन पालन करे, तो जीवन भर में कम से कम 60 पेड़ अवश्य लगा सकता है, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा योगदान होगा।कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के 11 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्रथम स्थान: संत जेवियर स्कूल के छात्र अनंत गौरव, शिल्पा पीहू द्वितीय स्थान: जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र साक्षी राज, सृष्टि सोनम मुर्मू तृतीय स्थान: संत जेवियर स्कूल हिंदी के छात्र रिमझिम कुमारी, पावनी कुमारी संत जेवियर स्कूल के वाइस प्रिंसिपल आदित्य राज ठाकुर ने क्विज मास्टर की भूमिका निभाई। विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम के सफल संचालन में जिला परियोजना पदाधिकारी अमित मिश्रा, उप वन परिसर पदाधिकारी राणा रणजीत सिंह, वनरक्षी अंकित झा, संत जेवियर के शिक्षक सुबोध शर्मा, पुनिता बाड़ा, संगीता टोपनो, जवाहर नवोदय विद्यालय के शिक्षक बी.के. यादव सहित वन विभाग के कर्मियों एवं सैकड़ों छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही।कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण और आर्द्रभूमि के महत्व के प्रति नई चेतना का संचार किया।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!