Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंडलोकल न्यूज़

न्यायपालिका और प्रशासन एक मंच पर: प्रधान जिला जज व डीसी ने छात्रों को दिलाया ‘सतत विकास’ का संकल्प।

विश्व आर्द्र भूमि दिवस पर ‘हर जन्मदिन पर एक पेड़’ का ग्रीन मंत्र; जवाहर नवोदय विद्यालय, साहिबगंज में पर्यावरण जागरूकता का भव्य आयोजन।

साहिबगंज।विश्व आर्द्र भूमि दिवस (World Wetlands Day) के अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय, साहिबगंज में पर्यावरण संरक्षण और पारिस्थितिकी संतुलन को लेकर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर न्यायपालिका और प्रशासन एक साथ मंच पर दिखाई दिए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिल कुमार, उपायुक्त हेमंत सती, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह तथा वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली बच्चों को पर्यावरण के महत्व से अवगत कराना और उन्हें सतत विकास के प्रति जागरूक बनाना था। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में 100 से अधिक छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।उपायुक्त हेमंत सती ने अपने संबोधन में छात्रों के साथ अपने स्कूली दिनों की यादें साझा कीं और क्विज प्रतियोगिता में बच्चों के ज्ञान की सराहना की। उन्होंने एक काल्पनिक स्थिति के माध्यम से पर्यावरण का महत्व समझाते हुए कहा कल्पना कीजिए कि आप सुबह उठें और पानी न हो, या घर से बाहर निकलते ही सांस लेने में परेशानी हो तब हमें पर्यावरण की असली कीमत समझ आएगी।उन्होंने कहा कि हमारे भोजन, पानी और सांस लेने वाली हवा का सीधा संबंध पर्यावरण से है। इसी क्रम में उन्होंने बच्चों को एक अनूठा संकल्प दिलाया अपने हर जन्मदिन पर एक पेड़ लगाइए और उसकी परवरिश उसी तरह कीजिए जैसे माता-पिता अपने बच्चे की करते हैं।”डीसी ने गणितीय उदाहरण देकर बताया कि यदि कोई व्यक्ति 10 वर्ष की उम्र से पेड़ लगाना शुरू करे और 70 वर्ष तक जीवित रहे, तो वह अपने जीवनकाल में 60 पेड़ लगा सकता है, जो पर्यावरण संतुलन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान होगा।मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिल कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड की असली पहचान ‘जल, जंगल और जमीन’ है, जो पारिस्थितिकी के मूल आधार हैं। उन्होंने कहा आज के बच्चे ही कल के जिम्मेदार नागरिक बनेंगे। यदि वे आज पर्यावरण के प्रति सजग होंगे, तो आने वाली पीढ़ियों को बेहतर वातावरण मिल सकेगा।”उन्होंने आर्द्र भूमि (वेटलैंड्स) के संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एक पेड़ अपने जीवनकाल में भारी मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर प्राणवायु ऑक्सीजन प्रदान करता है। छात्रों की जागरूकता और ज्ञान से वे अत्यंत प्रभावित हुए।कार्यक्रम के दौरान आयोजित क्विज प्रतियोगिता और चर्चा सत्र में साहिबगंज जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह की उपस्थिति ने भी छात्रों का उत्साह बढ़ाया।अंत में सभी छात्रों ने अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, गंदगी न फैलाने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।यह कार्यक्रम न केवल पर्यावरण जागरूकता का संदेश देने में सफल रहा, बल्कि न्यायपालिका, प्रशासन और शिक्षा जगत के सामूहिक प्रयास का एक प्रेरक उदाहरण भी प्रस्तुत किया।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!