Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

उपायुक्त हेमंत सती ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा, मलेरिया उन्मूलन पर दिया विशेष जोर।

संसाधनों के बेहतर उपयोग, मानवबल सुदृढ़ीकरण और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रशासन का फोकस।

साहिबगंज समाहरणालय सभागार में उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की स्थापना एवं विभिन्न कार्यक्रमों से संबंधित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) सहित जिले में संचालित सभी प्रमुख स्वास्थ्य योजनाओं की गहन समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली का विस्तृत आकलन करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मानवबल की उपलब्धता को सुदृढ़ करने, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुलभ बनाने पर विशेष बल दिया।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आम जनता को समय पर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके साथ ही उपायुक्त ने मलेरिया उन्मूलन अभियान को तेज गति से संचालित करने के निर्देश देते हुए संबंधित अधिकारियों को जागरूकता अभियान, नियमित जांच एवं उपचार व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

बैठक में सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान, जिले के सभी चिकित्सा पदाधिकारी (MOIC) तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!