Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

उपायुक्त हेमंत सती ने आईटीडीए, कल्याण व समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा की, प्रभावी क्रियान्वयन के दिए सख्त निर्देश।

आंगनबाड़ी केंद्रों की प्रगति, पोषण ट्रैकर की नियमित अपडेटिंग, योजनाओं में पारदर्शिता और लाभुकों तक पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर।

साहिबगंज। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी हेमंत सती की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आईटीडीए, कल्याण एवं समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन की स्थिति तथा लक्ष्य प्राप्ति पर गहन चर्चा की गई।

समाज कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण एवं संचालन की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने पोषण ट्रैकर में नियमित एवं सटीक प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका के चयन प्रक्रिया में तेजी लाने तथा सभी रिक्त पदों को शीघ्र भरने पर बल दिया।

बैठक में सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, पोषण ट्रैकर ऐप, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना एवं कन्यादान योजना सहित अन्य योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता बनाए रखने तथा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कल्याण विभाग की समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया गया, ताकि अधिक से अधिक लाभुक इसका लाभ उठा सकें।

उपायुक्त ने कल्याण विभाग द्वारा संचालित विद्यालयों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने, छात्रावास निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने तथा कब्रिस्तान घेराबंदी कार्यों की स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में आईटीडीए के परियोजना निदेशक संजय कुमार दास, सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिका सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

उपायुक्त हेमंत सती ने स्पष्ट किया कि सभी योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए, इसके लिए सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!