Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति व टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया गया जोर।

साहिबगंज। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला टास्क फोर्स (DTF) की एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति, उपलब्धियों एवं चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री कायाकल्प योजना, मुख्यमंत्री अस्पताल प्रबंधन एवं अनुरक्षण योजना, आयुष्मान भारत योजना, 15वां वित्त आयोग, PM-ABHIM (प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन) तथा BPHU (ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट) से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता के साथ करें।

बैठक में सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान, जिले के सभी प्रखंडों के चिकित्सा पदाधिकारी (MOIC) एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में योजनाओं के लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने तथा आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक के अंत में उपायुक्त ने कहा कि जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कर्मियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!