Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

साहिबगंज में कृषि योजनाओं की व्यापक समीक्षा: फसल क्षति पर चिंता, संतुलित उर्वरक उपयोग पर सख्ती।

उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित।

साहिबगंज जिला उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में कृषि विभाग एवं आत्मा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के कृषि विकास, योजनाओं की प्रगति एवं आगामी रणनीतियों पर गंभीरता से चर्चा हुई।

10 मार्च 2026 को हुई वर्षा के कारण मक्का एवं गेहूँ की फसलों को हुए नुकसान पर विस्तार से समीक्षा की गई। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि यूरिया के अत्यधिक उपयोग से फसल का तना कमजोर हो जाता है, जिससे हल्की हवा और बारिश में भी फसल गिर जाती है। इस पर उपायुक्त ने BAO, BTM एवं ATM को किसानों के बीच संतुलित उर्वरक उपयोग के प्रति जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।

बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत रबी बीज का 100% वितरण पूर्ण होने पर संतोष जताया गया।जिले को प्राप्त 125 क्विंटल गरमा मूंग एवं 50 क्विंटल मक्का बीज का निःशुल्क वितरण प्रखंड स्तर पर किया जा रहा है।अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वितरण कार्य शीघ्र पूरा किया जाए।

झारखण्ड राज्य मिलेट मिशन योजना के तहत जिले में 07 मिलेट कैफेटेरिया स्थापित किए जाने का प्रस्ताव रखा गया। ये कैफेटेरिया JSLPS के सखी मंडलों द्वारा संचालित होंगे, जिससे पोषण एवं स्वरोजगार दोनों को बढ़ावा मिलेगा।

जिले में मिट्टी नमूना संग्रह का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है।आगामी खरीफ मौसम में भी यही लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए गए।किसानों के बीच मृदा स्वास्थ्य कार्ड के महत्व को प्रचारित करने पर जोर दिया गया।

डिजिटल क्रॉप सर्वे के तहत रबी मौसम में 69.17% सर्वेक्षण कार्य पूरा हुआ है, जिससे साहेबगंज जिला पूरे राज्य में चौथे स्थान पर पहुंच गया है।

जिले में अब तक 59,894 किसानों का ब्लॉकचेन प्रणाली में निबंधन किया जा चुका है।उपायुक्त ने निर्देश दिया कि प्रत्येक प्रखंड से एक माह में कम से कम 1000 नए किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए।

किसान समृद्धि योजना के तहत 337 सोलर पम्प सेटों का कार्यादेश जारी 292 पम्प स्थापित 285 का भौतिक सत्यापन पूर्ण शेष पम्पों का वितरण जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अगले वित्तीय वर्ष के लिए प्राथमिकताएं तय की गईं मिट्टी नमूना संग्रह में वृद्धि ब्लॉकचेन में नए किसानों का पंजीकरण इनपुट डीलरों का भौतिक सत्यापन आत्मा योजना के तहत जिला प्रसार कार्य योजना को प्राथमिकता

बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी प्रमोद एक्का, जिला योजना एवं मूल्यांकन पदाधिकारी अरुण कुमार भोक्ता, उप परियोजना निदेशक (आत्मा) मंटू कुमार सहित सभी प्रखंडों के कृषि पदाधिकारी, BTM एवं ATM उपस्थित रहे।

साहेबगंज में कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। फसल क्षति से सबक लेते हुए अब संतुलित उर्वरक उपयोग, डिजिटल तकनीक और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे किसानों की आय और उत्पादन दोनों में वृद्धि सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!