Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

सड़क सुरक्षा पर सख्त हुआ जिला प्रशासन उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न।

“नो हेलमेट, नो राइड” और “नो हेलमेट, नो फ्यूल” सख्ती से लागू।

पाकुड़। समाहरणालय सभागार में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त मनीष कुमार ने सड़क सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं नियमों की अनदेखी, तेज रफ्तार और जागरूकता की कमी के कारण होती हैं।

इसलिए दोपहिया वाहन चालकों एवं सहचालकों दोनों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य किया गया है। साथ ही “नो हेलमेट, नो फ्यूल” अभियान को सभी पेट्रोल पंपों पर सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले के सभी दोपहिया शोरूम बिना रजिस्ट्रेशन एवं नंबर प्लेट के कोई भी वाहन सड़क पर नहीं उतारेंगे।सभी वाहनों में आगे-पीछे नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य होगा और नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

समीक्षा में सामने आया कि जनवरी–मार्च 2025: 24 दुर्घटनाएं, 26 मौतें जनवरी–मार्च 2026: 16 दुर्घटनाएं, 13 मौतें यह कमी लोगों में बढ़ती जागरूकता और नियमों के पालन का सकारात्मक परिणाम माना गया।

उपायुक्त ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया।विशेष रूप से दोपहिया और तीनपहिया वाहनों की प्रतिदिन जांच सुनिश्चित करने को कहा गया।

परिवहन विभाग एवं पुलिस के संयुक्त अभियान में अप्रैल 2025 – मार्च 2026:1989 वाहनों पर ₹99,19,554 का चालान ₹80,49,878 की वसूली

फरवरी – मार्च 2026: 250 वाहनों पर ₹11,33,150 का चालान ₹8,38,600 की वसूली उपायुक्त ने लंबित चालानों की वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए।

दुर्घटना संभावित स्थलों और अंधे मोड़ों पर:बैरिकेडिंग रिफ्लेक्टिव टेप साइनेज कॉन्वेक्स मिरर स्पीड ब्रेकर लगाने के निर्देश दिए गए, ताकि हादसों में कमी लाई जा सके।

उपायुक्त ने सभी विद्यालयों में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम चलाने, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को जागरूक करने और स्कूल वाहनों की नियमित जांच सुनिश्चित करने को कहा।

अनफिट वाहनों के परिचालन पर पूर्ण रोक कोयला ढुलाई वाहनों की फिटनेस जांच ओवरलोडिंग और अवैध संशोधन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले लोगों को चिन्हित कर सम्मानित किया जाएगा।इसके लिए थाना, अस्पताल और प्रखंड स्तर पर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने हिट एंड रन मामलों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों को जल्द निपटाने और पीड़ित परिवारों को समय पर सहायता देने का निर्देश दिया।

पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने कहा कि सड़क सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग और अन्य नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जिला प्रशासन द्वारा सख्ती, जागरूकता और नियमित जांच अभियान के चलते सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है। प्रशासन का लक्ष्य है कि नियमों का कड़ाई से पालन कर जिले में सड़क हादसों को न्यूनतम किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!