Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

रामनवमी 2026 को लेकर राजमहल में फ्लैग मार्च, पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट।

थाना प्रभारी हसनैन अंसारी के नेतृत्व में शहर के संवेदनशील इलाकों में गश्त, शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील।

राजमहल साहिबगंज।आगामी रामनवमी पूजा 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से राजमहल पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय। थाना प्रभारी हसनैन अंसारी के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों एवं संवेदनशील इलाकों का व्यापक भ्रमण किया। इस दौरान आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा सभी से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।

थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि रामनवमी जैसे पावन पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने विशेष रूप से अफवाहों से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध सूचना की तुरंत प्रशासन को जानकारी दें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

मौके ओमप्रकाश चौहान, विकास सेठ, बबलू सोरेन एवं सिकंदर तिर्की पुलिस बल सहित उपस्थिति रही। सभी ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे शांति व्यव्यवस्था लिए आवश्यक कदम बताया।

फ्लैग मार्च के माध्यम से प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि रामनवमी के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अशांति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!