राजमहल प्रखंड से जल महोत्सव के तहत जागरूकता रथ रवाना, जल संरक्षण और स्वच्छता का दिया जाएगा संदेश।
पंचायत-पंचायत जाकर लोगों को जागरूक करेगा रथ, अधिकारियों ने दिखाई हरी झंडी।

राजमहल साहिबगंज। जल संरक्षण को बढ़ावा देने और स्वच्छता के प्रति आमजन में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जल महोत्सव के तहत राजमहल प्रखंड कार्यालय से एक जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि जल की महत्ता को समझना और उसके संरक्षण के प्रति सजग रहना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
यह जागरूकता रथ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों का भ्रमण करेगा और ग्रामीणों के बीच जल संरक्षण, स्वच्छता एवं जल के समुचित उपयोग के प्रति जागरूकता फैलाएगा। रथ के माध्यम से लोगों को जल बचाने के उपाय, स्वच्छता बनाए रखने के तरीके तथा पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान बीपीओ गगन बापू, प्रधान सहायक हरिनंदन भगत, प्रमोद कुमार, दीपक कुमार, संदीप कुमार, गोपाल कुमार, मीनाक्षी कुमारी, राम कुमार सहित कई अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। सभी ने इस पहल को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।
अधिकारियों ने आम जनता से अपील की कि वे जल के संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहें, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखा जा सके।




