Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

राजमहल प्रखंड सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर महत्वपूर्ण बैठक, घर-घर सर्वे में पारदर्शिता पर जोर।

एसडीओ सदानंद महतो ने BLO व सुपरवाइजरों को दिए स्पष्ट निर्देश, त्रुटिरहित मतदाता सूची सुनिश्चित करने पर फोकस।

राजमहल साहिबगंज। राजमहल प्रखंड सभागार में निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी  सदानंद महतो की अध्यक्षता में निर्वाचन से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत जारी दिशा-निर्देशों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए एसडीओ सदानंद महतो ने सभी सुपरवाइजर एवं बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को निर्देश दिया कि वे घर-घर सर्वेक्षण का कार्य पूरी सतर्कता, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न करें। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सर्वे के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही, त्रुटि या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने जानकारी दी कि SIR अभियान से पूर्व की सभी आवश्यक तैयारियां—जैसे मतदाताओं का मैपिंग, नए बूथों का गठन एवं अन्य प्रक्रियाएं—पूरी कर ली गई हैं। अब अगला महत्वपूर्ण चरण घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करना है, जिसे BLO पूरी जिम्मेदारी के साथ संपन्न करेंगे।बैठक के दौरान सभी BLO के बीच आवश्यक सामग्री (किट) का वितरण भी किया गया, ताकि सर्वेक्षण कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके।

इस अवसर पर पंचायत राज पदाधिकारी सूर्यनारायण चौधरी, नोडल निर्वाचन राजमहल सह बीपीओ गगन बापू, कंप्यूटर ऑपरेटर भरत मंडल एवं विजय कुमार सहित सुपरवाइजर संजय सिंह, राजीव रंजन, शम्स आजम, रवि हेंब्रम, मो. शाहजहां अंसारी, मो. मनावर हुसैन, श्रवण यादव एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाना सुनिश्चित करना था, ताकि आगामी चुनाव में प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!