Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
क्राइमझारखंड

राजमहल थाना क्षेत्र में लूटकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक और एक स्कूटी बरामद।

एसपी अमित कुमार सिंह के निर्देश पर गठित विशेष टीम की त्वरित कार्रवाई, आरोपियों ने कबूला जुर्म।

राजमहल साहिबगंज।राजमहल थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात हुई लूट की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी ने 26 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दी।

दिनांक 24 मार्च 2026 मंगलवार को करीब 20:10 बजे राजमहल थाना को सूचना मिली कि मंगलहाट से आगे डेढ़गामा और मुन्नापटाल के बीच NH-33 के पास गौतम कुमार स्वर्णकार से तीन मोटरसाइकिलों पर सवार छह अज्ञात अपराधियों ने बैग लूट लिया। सूचना मिलते ही मामले की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को दी गई।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अभियान शुरू किया।

अनुसंधान के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया विष्णु मंडल (32 वर्ष), पिता स्वर्ग राजेन मंडल निवासी कसवा, भागवत कुमार मंडल (25 वर्ष), पिता राम किशन मंडल निवासी नयाबस्ती टेकबथान, सिकेश कुमार (26 वर्ष), पिता महावीर मंडल निवासी टेकबथान सभी थाना राजमहल जिला साहिबगंज पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किए स्कूटी (JH18M4028),अपाची बाइक (JH17AC4367),पल्सर बाइक (JH18Q1786)

इस घटना के संबंध में राजमहल थाना कांड संख्या 89/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 310(2)/311 तथा 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।26 मार्च 2026 को गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

छापामारी टीम में शामिल अधिकारी राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी, राजमहल पुलिस निरीक्षक प्रभाग राजीव रंजन, राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी, राधानगर थाना प्रभारी अमर मिंज, तीनपहाड़ थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडे, तालझारी थाना प्रभारी नीतीश पांडे, ओम प्रकाश चौहान पवन यादव विकाश सेठ, पंकज दुबे , सनातन हेंम्ब्रम, नंदकुमार यादव  सिकंदर तिर्की राजमहल थाना एवं सशस्त्र बल अन्य सहित उपस्थित थे

राजमहल पुलिस की तत्परता और सटीक कार्रवाई के चलते लूट की घटना का शीघ्र खुलासा हो सका। इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के प्रति लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!