राजमहल में ईद के मौके पर जनप्रतिनिधियों का भव्य स्वागत, सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया पर्व।
ईद कमेटियों ने सांसद विजय कुमार हांसदा और विधायक एमटी राजा को बुके भेंट कर दी शुभकामनाएं, आपसी भाईचारे का दिया संदेश।

राजमहल साहिबगंज। राजमहल शहर में ईद के पावन अवसर पर कासिम बाजार, महाजनटोली एवं तीनपहाड़ की ईद कमेटियों द्वारा राजमहल के सांसद विजय कुमार हांसदा तथा विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कमेटी के सदस्यों ने दोनों जनप्रतिनिधियों को बुके भेंट कर सम्मानित किया और ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान सभी लोगों ने एक-दूसरे को सेवइयां एवं मिठाई खिलाकर ईद की मुबारकबाद दी तथा गले मिलकर भाईचारे और प्रेम का संदेश दिया। पूरा माहौल आपसी सौहार्द और उत्साह से सराबोर नजर आया।
इस अवसर पर सांसद और विधायक ने संयुक्त रूप से कहा कि राजमहल में हमेशा की तरह इस बार भी ईद का त्योहार शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि इसी तरह शांति और सद्भाव बनाए रखते हुए त्योहार को संपन्न करें।इसके उपरांत दोनों जनप्रतिनिधि राजमहल नगर पंचायत अध्यक्ष केताबुद्दीन शेख के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने उन्हें ईद की बधाई दी और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
मौके पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू, प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान, जिला परिषद सदस्य अब्दुल बारीक शेख, मुर्शीद राजा, शाहिद रिजवी, मो. अनिस, आकिब अनिस, मो. तालिम, मो. पिंकु, मो. ताबिज, मो. सोहेल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
ईद के इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में भाईचारे, एकता और सामाजिक समरसता की झलक स्पष्ट रूप से देखने को मिली।




