Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

राजमहल मॉडल कॉलेज में यूजी प्रथम सेमेस्टर परीक्षा का शुभारंभ, पहले दिन शांतिपूर्ण व अनुशासित माहौल में हुई परीक्षा।

राजमहल, साहिबगंज।सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका द्वारा आयोजित यूजी प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2025–29) की परीक्षा का शुभारंभ शुक्रवार को राजमहल मॉडल कॉलेज में शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं अनुशासित वातावरण में हुआ। परीक्षा के पहले ही दिन बड़ी संख्या में परीक्षार्थी शामिल हुए और पूरी गंभीरता तथा अनुशासन के साथ परीक्षा संपन्न हुई।

महाविद्यालय में आयोजित इस परीक्षा के पहले दिन प्रथम पाली में कुल 385 परीक्षार्थी तथा द्वितीय पाली में 472 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से ही सुनिश्चित कर दी गई थीं, जिससे किसी भी परीक्षार्थी को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने परीक्षार्थियों को संबोधित करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान नकल सामग्री, मोबाइल फोन तथा किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है। उन्होंने कहा कि परीक्षा को कदाचारमुक्त, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना महाविद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

डॉ. सिंह ने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे सभी नियमों का पालन करते हुए पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ परीक्षा दें, ताकि परीक्षा की गरिमा और विश्वसनीयता बनी रहे। साथ ही उन्होंने परीक्षा संचालन में सहयोग दे रहे सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए उनका आभार भी व्यक्त किया।

परीक्षा केंद्र पर अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए महाविद्यालय प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा। इस दौरान डॉ. रमजान अली, डॉ. अमित कुमार, डॉ. शैलेश कुमार, मुस्कान, मेरी मुर्मू, सुमन कुमार, राहुल कुमार, अजय सोनी, राजीव कुमार, नरेश, आरिफ, पियू मंडल और इंजामामुल हक सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा परीक्षा संचालन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!