Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

पर्वों से पहले अवैध शराब पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, छापेमारी में विदेशी शराब व बीयर बरामद, आरोपी फरार।

रामनवमी, ईद और सरहुल को लेकर सख्ती बढ़ी, उत्पाद विभाग की देर रात कार्रवाई जारी।

पाकुड़। आगामी रामनवमी, ईद एवं सरहुल जैसे प्रमुख पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन के निर्देश पर उत्पाद विभाग ने बुधवार देर रात विशेष छापेमारी अभियान चलाकर अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की।

इसी क्रम में अवर निरीक्षक उत्पाद विक्रम कुमार शाह के नेतृत्व में रद्दीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम श्रीरामगड़िया निवासी भुवन शाह एवं ग्राम हुलियापाथर निवासी हावित हांसदा की दुकानों में छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान दोनों दुकानों की तलाशी लेने पर कुल 6 लीटर अवैध विदेशी शराब एवं 5.20 लीटर बीयर बरामद की गई। हालांकि, कार्रवाई की भनक लगते ही दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

उत्पाद विभाग ने इस मामले में दोनों आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पर्वों के दौरान किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इसमें संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

पर्वों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की गई है, ताकि सभी त्योहार शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!