Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) को मिली नई गति, चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र।

उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने चार अभ्यर्थियों को दिया नियुक्ति पत्र, पारदर्शी व प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर।

पाकुड़। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन को गति देने के उद्देश्य से जिले में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। इस क्रम में उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

इस अवसर पर कुल चार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए, जिनमें तीन प्रखंड समन्वयक—अमित कुमार भगत, मिथुन कुमार एवं जटन टुडु तथा एक लेखापाल सह प्रखंड कंप्यूटर ऑपरेटर—सूरज हेंब्रम शामिल हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि यह नियुक्ति केवल चयनित अभ्यर्थियों के लिए रोजगार का अवसर नहीं, बल्कि जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।उन्होंने सभी नव-नियुक्त कर्मियों को निर्देश दिया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, लगन और जिम्मेदारी के साथ करें, ताकि योजना का लाभ सीधे पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे और “सभी के लिए आवास” का सपना साकार हो सके।

पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशासन का उद्देश्य चयनित अभ्यर्थियों को पूर्ण सहयोग और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करना है।उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी कर्मी अपने कार्यकाल के दौरान अनुशासन, नैतिकता एवं विधि का पालन करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे, जिससे जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और प्रभावी रूप से आमजन तक पहुंच सके।

कार्यक्रम के दौरान चयनित अभ्यर्थियों ने उत्साह और समर्पण के साथ अपने दायित्वों के प्रति पूर्ण निष्ठा जताई। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के सफल क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर जिला समन्वयक सुश्री निभा कुमारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मी भी उपस्थित रहे।नियुक्ति पत्र वितरण का यह कार्यक्रम न केवल युवाओं के लिए रोजगार का अवसर लेकर आया है, बल्कि जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के सुचारू और पारदर्शी संचालन को भी नई दिशा प्रदान करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!