Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

पाकुड़ जिले में आयुष विभाग का सराहनीय प्रयास, विभिन्न प्रखंडों में जांच शिविर लगाकर 202 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण।

पाकुड़। आयुष विभाग, पाकुड़ की ओर से जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्वास्थ्य सुविधाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयुष जांच शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से कुल 202 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा जरूरतमंद मरीजों को आवश्यक दवाइयाँ भी मुफ्त में उपलब्ध कराई गईं।

विभाग की पहल पर यह शिविर पाकुड़ प्रखंड के इशाकपुर, लिट्टीपाड़ा प्रखंड मुख्यालय, हिरणपुर प्रखंड के बिंदाडीह तथा महेशपुर प्रखंड क्षेत्र में आयोजित किए गए। शिविरों में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और आयुष चिकित्सकों से परामर्श लेकर स्वास्थ्य जांच कराई।

शिविर में उपस्थित चिकित्सकों— डॉ. राजेश कुमार, डॉ. सौरभ विश्वास, डॉ. अबु तालिब शेख, डॉ. लवकुश यादव तथा डॉ. प्रेम प्रकाश—ने बताया कि शिविर में मरीजों का रक्तचाप (ब्लड प्रेशर), मधुमेह (शुगर), जोड़ व गठिया रोग, बच्चों से संबंधित बीमारियों सहित अन्य सामान्य रोगों की जांच की गई। जांच के बाद मरीजों को आवश्यक दवाइयाँ भी निःशुल्क दी गईं।चिकित्सकों ने इस अवसर पर ग्रामीणों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार लेने, स्वच्छता बनाए रखने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह भी दी।

आयुष विभाग की इस पहल से दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अपने गांव के पास ही स्वास्थ्य सुविधाएँ मिल सकीं, जिससे उन्हें काफी राहत मिली। शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने विभाग के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यदि इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का नियमित आयोजन होता रहे तो गरीब और जरूरतमंद लोगों को काफी लाभ मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!