Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 की तैयारी तेज, SDO ने किया जमीनी कार्यों का निरीक्षण।

राजमहल साहिबगंज।मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण 2026 की पूर्व तैयारी को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो ने मतदान केंद्र संख्या-204, मटियाल बंगाली टोला का निरीक्षण कर जमीनी स्तर पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान बी.एल.ओ. बूथ लेवल ऑफिसर साधना दास द्वारा किए जा रहे हाउस नंबरिंग एवं फैमिली हेड मार्किंग कार्य का गहनता से अवलोकन किया गया। प्रत्येक घर की पहचान सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्थित रूप से नंबरिंग की जा रही है, जिससे मतदाता सूची को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाया जा सके।

इसके साथ ही भारत निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा उपलब्ध कराए गए स्टिकर को प्रत्येक घर पर चिपकाने का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। यह स्टिकर मतदाता सत्यापन और भविष्य में पहचान के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने कार्य की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर घर तक पहुंच सुनिश्चित करना प्राथमिकता होनी चाहिए।

प्रशासन का उद्देश्य है कि आगामी पुनरीक्षण के दौरान कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित न रहे और सभी विवरण पूरी तरह अद्यतन एवं त्रुटिरहित हों। इसके लिए जमीनी स्तर पर लगातार निगरानी और जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!