Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की पहल: उपायुक्त ने खेल किट वितरित कर दिया प्रेरणा का संदेश।

साहिबगंज। खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार, रांची तथा जिला प्रशासन, साहिबगंज के संयुक्त तत्वावधान में जिले के विभिन्न क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों के बीच खेल किट का वितरण किया गया। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में उपायुक्त हेमंत सती ने अपने हाथों से खिलाड़ियों को किट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर जिले के सिद्धों कान्हु स्टेडियम में संचालित बालक आवासीय एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र (25 खिलाड़ी), डे बोर्डिंग बालिका एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र (25 खिलाड़ी) तथा +2 बी.डी. उच्च विद्यालय में संचालित डे बोर्डिंग बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र (25 खिलाड़ी) के कुल 75 प्रशिक्षुओं के बीच खेल किट वितरित किए गए। किट में जूते, मोजे, टोपी, एथलेटिक्स किट, टी-शर्ट, ट्रैक सूट एवं बैग शामिल थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त हेमंत सती ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का साधन नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को भी मजबूत करता है। उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास, समर्पण और कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए कहा कि वे जिले, राज्य और देश का नाम रोशन करें।

इस मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला खेल पदाधिकारी कुमार हर्ष, जिला खेल समन्वयक कौशल किशोर मरांडी, आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र, साहिबगंज के प्रशिक्षक योगेश यादव एवं डे बोर्डिंग बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र, सकरीगली के प्रशिक्षक अशोक साहनी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी और प्रशिक्षु उपस्थित थे।

यह पहल न केवल खिलाड़ियों के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करती है, बल्कि उनके मनोबल को बढ़ाकर उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित भी करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!