Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

गंगा स्वच्छता पखवाड़ा–2026 का शुभारंभ, राजमहल के सूर्यदेव घाट पर “एक घंटा श्रमदान अपने देश के नाम” कार्यक्रम आयोजित।

राजमहल, साहिबगंज। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी नमामि गंगे योजना के अंतर्गत चल रहे गंगा स्वच्छता पखवाड़ा–2026 के शुभारंभ अवसर पर राजमहल स्थित सूर्यदेव घाट पर “एक घंटा श्रमदान अपने देश के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गंगा तट की स्वच्छता सुनिश्चित करना तथा आमजन के बीच स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम की शुरुआत राजमहल के अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो के ब्रीफिंग के साथ हुई। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और जीवन का आधार है। उन्होंने गंगा की स्वच्छता बनाए रखने के लिए जनसहभागिता को अत्यंत आवश्यक बताते हुए सभी नागरिकों से गंगा तट को स्वच्छ रखने में सक्रिय योगदान देने की अपील की।

कार्यक्रम का संचालन नगर पंचायत राजमहल के प्रभारी नगर प्रबंधक जितेश कुमार चौधरी तथा डीपीओ, नमामि गंगे साहिबगंज अमित मिश्रा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर कन्या मध्य विद्यालय नीलकोठी, प्लस टू जेके उच्च विद्यालय तथा प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए गंगा तट पर श्रमदान किया और स्वच्छता का संदेश दिया। इसके अलावा विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की सदस्याओं, नगर पंचायत राजमहल के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भी सक्रिय रूप से कार्यक्रम में भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने मिलकर गंगा तट की साफ-सफाई की और स्वच्छता के महत्व को रेखांकित किया। उपस्थित अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे गंगा की पवित्रता और स्वच्छता बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी समझें तथा दैनिक जीवन में स्वच्छता के प्रति जागरूक रहें।

गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित यह कार्यक्रम जनभागीदारी के माध्यम से गंगा तट की सफाई और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!