Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

छत्तीसगढ़ में आयोजित प्रथम खेलो इंडिया जनजातीय खेलों में एमानुएल किस्कू ने रजत पदक जीतकर रचा इतिहास।

15 वर्षीय एथलीट ने 4×100 मीटर रिले में दिलाया सम्मान, सीनियर पुरुष वर्ग में जिले का पहला पदक।

साहिबगंज। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में 25 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित प्रथम खेलो इंडिया जनजातीय (ट्राइबल) गेम्स में जिले के होनहार एथलीट एमानुएल किस्कू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4×100 मीटर रिले दौड़ में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

खेल विभाग द्वारा संचालित आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षु एमानुएल किस्कू ने यह उपलब्धि हासिल कर न केवल अपने जिले बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। महज 15 वर्ष की उम्र में उन्होंने सीनियर पुरुष वर्ग में यह पदक जीतकर एक नई मिसाल कायम की है। यह सीनियर पुरुष वर्ग में खेलो इंडिया एथलेटिक्स में जिले का पहला पदक भी है।

एमानुएल किस्कू को इस उपलब्धि के लिए भारत सरकार के खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री मति रक्षा निखिल खडसे एवं बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।

कोच योगेश यादव के कुशल प्रशिक्षण और मार्गदर्शन में एमानुएल लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने 110 मीटर हर्डल्स स्पर्धा में भी शानदार प्रयास करते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर उपायुक्त हेमंत सती, उपविकास आयुक्त सतीश चंद्रा, आईटीडीए निदेशक संजय कुमार, अपर समाहर्ता गौतम भगत, जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गा नंद झा, जिला खेल पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष सहित जिले के खेल प्रेमियों एवं गणमान्य लोगों ने एमानुएल किस्कू को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

यह उपलब्धि आने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और जनजातीय क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को नई दिशा प्रदान करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!